Gridih News: मां के साथ लापता हुई बेटी का दो दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
गिरडीह, जुलाई 19 -- Gridih News: बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बड़कीटांड पंचायत के एक गांव से मां और 13 वर्षीय बेटी के लापता होने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह घर से निकली दोनों का दो दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों ने रविवार को बेंगाबाद थाना में लिखित आवेदन देकर गुमशुदगी की सूचना दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार महिला के पति ने बताया कि उनकी पत्नी और 13 वर्षीय पुत्री शनिवार को सुबह करीब 7 बजे गिरिडीह शहर स्थित एक मोहल्ले में बहन के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, पर देर शाम तक रिश्तेदार के घर नहीं पहुंची थी। इसकी सूचना मिलने के बाद घर के सदस्य और रिश्तेदारों ने गिरिडीह, बेंगाबाद और आसपास के इलाकों में दोनों की खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.