गिरडीह, अक्टूबर 15 -- Gridih News: गिरिडीह/पचम्बा। राज्य के साथ गिरिडीह के सभी डॉक्टर 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराने की संभावना है। इस संबंध में आइएमए गिरिडीह के सदस्यों ने गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव को मांग पत्र सौंपा। आइएमए अध्यक्ष डॉ रेयाज अहमद और सचिव डॉ रितेश सिन्हा ने बताया कि डॉक्टरों की सुरक्षा क्लिनिकल एस्टेब्लिमेशन एक्ट में संशोधन समेत कई मांगें शामिल हैं। जिसे सरकार पूरी करें अन्यथा राज्यभर के डॉक्टर 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। कहा कि अभी 13 से 20 अक्टूबर तक डॉक्टर काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज करा रहे हैं। 21 अक्टूबर को जिला में प्रदर्शन किया जायेगा और उसके बाद भी हमारी मांग सरकार नहीं मानती है तो हमसब हड़ताल में चले जायेंगे। डॉक्टरों ने कहा कि हमने मांग पत्...