गिरडीह, अक्टूबर 7 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। महेशमुंडा में रेलवे फुट ओवर ब्रिज निर्माण का मुद्दा वर्षों से अधर में लटका हुआ है। रेल लाइन पार करने के लिए विभाग द्वारा अंडर पास का निर्माण तो जरूर कराया गया है, लेकिन उस रास्ते से विशेषकर चार पहिया और दो पहिया वाहनों का ही परिचालन हो पाता है। पैदल चलनेवाले आम लोगों, रेल यात्रियों और स्कूली छात्रों को आज भी जान जोखिम में डालकर रेल लाइन लांघकर प्लेटफॉर्म पर आना-जाना पड़ रहा है। स्थिति तब और भयावह हो जाती है, जब प्लेटफॉर्म पर घंटों तक मालगाड़ी के डिब्बे खड़े रहते हैं। इस परिस्थिति में स्कूली छात्र-छात्राओं सहित आम लोगों को मालगाड़ी के डिब्बों के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। कई छोटे बच्चे डिब्बे पर चढ़ने में असमर्थ होने के कारण डिब्बे के नीचे से निकलकर लाइन पार करते हैं, जो बेहद जोखिम भ...