Gridih News: महेशमुंडा मुख्य सड़क पर कार-बाइक में टक्कर, बाइक सवार गंभीर
गिरडीह, अक्टूबर 24 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। महेशमुंडा-गिरिडीह मुख्य सड़क पर शुक्रवार देर रात बाघरा के पास कार और बाइक के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मधवाडीह पंचायत निवासी रामदेव ठाकुर के पुत्र इंद्रजीत ठाकुर के रूप में हुई है। घायल को इलाज के लिए गिरिडीह के मर्सी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति चिंताजनक होने के कारण बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि इंद्रजीत चालक का काम करता है। शुक्रवार की रात वह गिरिडीह शहर से अपने घर मधवाडीह बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान रात करीब साढ़े नौ बजे बाघरा के पास महेशमुंडा से गिरिडीह की ओर तेज रफ्तार से जा रही कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के एक हिस्से के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.