Gridih News: महिला से चेन छिनतई के मामले में पुलिस के हाथ खाली
गिरडीह, अगस्त 22 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। महिला के गले से सोने के चेन की छिनतई मामले में नगर पुलिस के हाथ अब तक खाली है। 16 अगस्त की रात करबला रोड निवासी सुनीता देवी पति विजय कुमार भदानी से करबला रोड में बाइक सवार दो अपराधियों ने सोने की चेन की छिनतई की थी। घटना के समय सुनीता अपने दो पड़ोसी सहेलियों के साथ बाजार से पैदल लौट रही थी। तभी कोचिंग सेंटर के पास एक बाइक पर सवार दो अपराधी उसके गले की चेन छिन ली।
घटनाक्रम बाइक पर सवार एक अपराधी ने हेलमेट लगा रखा था जबकि दूसरा हॉफ टी-शर्ट पहने हुए था। चेन छिनतई के बाद अपराधी मकतपुर रोड की ओर भाग गये थे। छिनी गयी सोने की चेन का वजन लगभग 11 ग्राम है। वारदात के बाद नगर पुलिस ने पूरे मामले की तफ्तीश शुरू की और करबला रोड से मकतपुर तक लगे सभी सीसीटीवी कैमरा का फुटेज खंगाला।
पुलिस की कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.