गिरडीह, अक्टूबर 11 -- Gridih News: खोरीमहुआ। धनवार थाना क्षेत्र के खोरीमहुआ में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक और आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त धनवार थाना क्षेत्र के चादगर निवासी संतोष कुमार राम है। पुलिस के अनुसार, वह धनवार थाना कांड संख्या 254/26 का प्राथमिकी अभियुक्त है। पुलिस ने बताया कि देवघर निवासी 22 वर्षीय महिला ने अपने बयान में आरोप लगाया था कि एक अक्टूबर 2026 को अपनी चार वर्षीय बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकलने के दौरान परिचित रिंकू मंडल ने उसे घर तक छोड़ने की बात कहकर अपने वाहन में बैठाया और दूसरी दिशा में ले गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे खोरीमहुआ स्थित एक दुकान के कमरे में रखा गया, जहां उसके साथ जबरदस्ती और मारपीट की गई। महिला ने इस घटना में अन्य ल...