गिरडीह, सितम्बर 9 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में मंगलवार को वंदना सभा के दौरान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। गिरिडीह मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष रेखा सरावगी, श्री देवी सरावगी, तूलिका सरावगी, ज्योति बुधौलिया एवं सीमा झुनझुनवाला ने प्रधानाचार्य आनंद कमल सहित विद्या भारती के पांच संस्कार केंद्र प्रमुखों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इनमें गद्दी मोहल्ला के नारायण दास, धरियाडीह की रेशमा कुमारी, हुट्टी बाजार की मीनाक्षी कुमारी, मोहलीचुवां के अनिल दास और डांडीडीह की आशा कुमारी शामिल रहे। मुख्य अतिथि आरएसएस के रांची जिला ग्रामीण कार्यवाह विकास ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार देना विद्या भारती की विशेषता है। यह भी पढ़ें- प्रांतीय गणित मेले में कुम्हारटोली के बाल वैज्ञानिकों का शानदार प्रदर्शन प्रधा...