गिरडीह, जुलाई 11 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के भीखी गांव स्थित तालाब में शुक्रवार को डूब रही एक महिला को बचाने के प्रयास में किशोरी और एक महिला की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका किशोरी और महिला अपास में रिश्तेदार हैं। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, भीखी निवासी कृती महतो के दशकर्म में शामिल होने के लिए खेरडा निवासी कलवा देवी (48) अंजली कुमारी (17) के साथ भीखी गांव आई थी। तालाब किनारे दशकर्म का कर्मकांड चल रहा था। इसी दौरान क्षौर कर्म के बाद लोग अलग-अलग घाटों पर स्नान कर रहे थे। स्नान के दौरान एक महिला अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे बचाने के लिए आसपास की अन्य महिलाएं पानी में कूदी और देखते ही देखते कुल पांच महिलाएं गहरे पानी म...