Gridih News: महिला के गले से सोने की चेन झपट बाइकर्स फरार
गिरडीह, अगस्त 8 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र के जामतारा स्थित बढ़ई टोला विश्वकर्मा मंदिर गली में शुक्रवार को बाइक सवार दो उचक्कों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता ने डुमरी थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, विश्वकर्मा मंदिर गली निवासी स्व. लोकनाथ मिस्त्री की पत्नी शकुंतला देवी बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थी। जैसे ही वह गली से होकर अपने घर की ओर बढ़ी, तभी बाइक पर सवार दो उचक्के उनके पास पहुंचे और गले से सोने की चेन झपटकर तेजी से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों आरोपी एक ही बाइक पर सवार थे। बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने हुए था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.