Gridih News: महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं: शालिनी
गिरडीह, अक्टूबर 12 -- Gridih News: गिरिडीह। भाजपा झारखंड की प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार ने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के मुद्दे पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। महिलाओं से जुड़े गंभीर मामलों में निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए। यदि आरोप प्रमाणित होते हैं, तो संबंधित दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। शालिनी बैसखियार ने कहा कि महिला सम्मान केवल भाषणों और नारों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि व्यवहार में भी दिखाई देना चाहिए। महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा की रक्षा करना समाज और राजनीतिक व्यवस्था, दोनों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं को न्याय दिलाने और उनके सम्मान की रक्षा के लिए आवाज उठाती रहेगी। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: छात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.