Gridih News: महाष्टमी पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
गिरडीह, अक्टूबर 19 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर रविवार को देवरी के विभिन्न दुर्गा मंदिरों के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिरों में मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। महाष्टमी पूजा अर्चना करने को लेकर क्षेत्र में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। प्रखंड के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर देवरी, मानिकबाद, बैरिया, खसलोडीह, रामपुर, ढेंगाडीह, सिकरुडीह, घोरंजी, चौकी, फतेहपुर, तेतरिया, मनकडीहा, किसगो तथा सवईटांड़ स्थित दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- Araria News: अररिया : आस्था व भक्ति के साथ मां की आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.