Gridih News: महापौर ने सुनी पूजा समिति की समस्या
गिरडीह, सितम्बर 25 -- Gridih News: गिरिडीह। गिरिडीह नगर निगम ने दुर्गापूजा की तैयारियां तेज कर दी है। गुरुवार को महापौर प्रमिला मेहरा ने शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और पूजा समितियों से तैयारियों एवं स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। वह पचंबा दुर्गास्थान से निरीक्षण की शुरुआत की। इसके बाद बोडो, अलकापुरी, पपरवाटांड़, सुरों-सुंदरी क्लब, स्टेशन रोड, सिहोडीह, सिरसिया सहित अन्य पूजा पंडालों का दौरा किया। पूजा समितियों ने सड़क, साफ-सफाई, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को रखा। इस पर महापौर ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। कहा कि दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले पूजा पंडालों और श्रद्धालुओं से जुड़ी सभी प्रमुख समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें, ताकि श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.