गिरडीह, जुलाई 12 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा ने शनिवार को निगम परिसर में कैच द रेन अभियान की शुरूआत की। मौके पर उन्होंने एसएचजी की महिलाओं को जल संचयन की शपथ दिलाई। कहा कि बारिश का अधिकांश पानी बहकर नालों और नदियों में चला जाता है। यदि इस पानी को छतों, तालाबों, सोख्ता गड्ढों और रिचार्ज पिट से जमीन में संग्रहित करें तो भूजल स्तर में सुधार होगा। उन्होंने इसको एक जनादोलन व जन भागीदारी का रुप देने की वकालत की। उप महापौर सुमित कुमार ने कहा कि वर्षा का एक-एक बूंद हमारे भविष्य की अमूल्य पूंजी है। अब समय आ गया है कि सभी वर्षा जल संचयन को अपनी जिम्मेवारी बनाएं। उन्होंने शहरवासियों से अपने घरों में वाटर हार्वेस्टिंग स्थापित करने की अपील की। मौके पर सुमित घोष, श्याम किशोर महतो, सुशील सोनु, गुप्ता रविदास आदि थे...