गिरडीह, नवम्बर 14 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने महादेब दुबे को कोडरमा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत गिरिडीह जिला पुलिस प्रशासन विभाग का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस संबंध में सांसद अन्नपूर्णा देवी ने पत्र जारी कर उनकी नियुक्ति की जानकारी दी है। बता दें कि महादेब दुबे देवरी प्रखंड के महेशियादिग्घी गांव के निवासी हैं। वे इसके पूर्व दो टर्म भाजपा के जिलाध्यक्ष सहित कई पदों पर रह चुके है। महादेव दुबे को सांसद प्रतिनिधि की जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनकी नियुक्ति से पुलिस प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। वहीं महादेव दुबे ने गिरिडीह जिला पुलिस प्रशासन विभ...