Gridih News: महाकाल सेवा शिविर में कांवारियों के लिए नि:शुल्क भोजन
गिरडीह, अगस्त 17 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। सावन माह के पवित्र अवसर पर बगोदर चौराहा स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप महाकाल सेवा शिविर द्वारा कांवारियों के लिए साप्ताहिक नि:शुल्क भोजन सेवा का आयोजन किया गया। शिविर में श्रद्धा और सेवा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। आयोजित इस शिविर में सैकड़ों की संख्या में देवघर जाने वाले कांवरिया श्रद्धालु जुटे। सेवा शिविर के स्वयंसेवकों ने सभी श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक पंक्ति में बैठाकर भोजन कराया। इस सेवा में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने रसोई से लेकर परोसने तक की जिम्मेदारी संभाली, जबकि पुरुष सदस्य व्यवस्था, स्वच्छता और श्रद्धालुओं के स्वागत में जुटे रहे। आयोजकों ने बताया कि यह साप्ताहिक शिविर पिछले 9 अगस्त रविवार से शुरू किया गया है और पूरे सावन माह तक जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Muza...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.