गिरडीह, अक्टूबर 19 -- Gridih News: राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार बाजार सहित प्रखंड क्षेत्र में शारदीय दुर्गा पूजा पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई जा रही है। शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए विभिन्न पूजा पंडालों एवं मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। धनवार सार्वजनिक दुर्गा मंडप में अहले सुबह से ही माता के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। महाअष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष फल, फूल और बताशे अर्पित कर दीपक एवं धूपबत्ती दिखाते हुए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भक्तों ने माता से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। यह भी पढ़ें- Hajipur News: खाजेचांद छपरा चौक पर सजाया गया भव्य दुर्गा पंडाल पूजा पंडाल में दिनभर श्रद्धालुओं की आव...