गिरडीह, जुलाई 17 -- Gridih News: बेंगाबाद। वन भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सोनबाद पंचायत अंतर्गत महदैया मौजा में वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराते हुए जेसीबी मशीन से अवैध घेराबंदी को धराशाई कर दिया गया। इस दौरान गिरिडीह शहर के एक कारोबारी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला भी दर्ज किया गया है। वन विभाग की टीम ने बुधवार को रेंजर एस के रवि के नेतृत्व में महदैया मौजा पहुंचकर कार्रवाई की। टीम में प्रभारी वनपाल रोहित पंडित और वनरक्षी दाऊद भी शामिल थे। जेसीबी की मदद से वन भूमि पर की गई चाहरदीवारी को तोड़कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रभारी वनपाल रोहित पंडित ने बताया कि महदैया मौजा में वन भूमि पर घेराबंदी की सूचना बेंगाबाद सीओ सफी आलम से मिली थी। सूचना मिलते ही विभागीय टीम ने मौके पर जाकर जमीन का सर्वे कराय...