गिरडीह, जुलाई 15 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। नवडीहा जमुआ के एक ही परिवार के कुल 8 सदस्य मशरुम खाने के बाद अचानक बीमार हो गए।

बीमार होने का कारण खाने के बाद सभी लोग बारी-बारी से मतली और उल्टी करने लगे। हालात ज्यादा खराब न हो, इसे देखते हुए सभी वाहन में सवार होकर सदर अस्पताल पहुंच गए। जहां डॉक्टर ने बारी-बारी से सबकी चेकअप की। इसके बाद सभी सदस्यों को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां सभी इलाजरत है और खतरे से बाहर है। भर्ती अभिलाषा कुमारी और उसका देवर सिंकदर कुमार ने कहा कि घर पर मशरुम बना। इसके बाद सुबह करीब आठ बजे चावल-रोटी के साथ मशरुम खाया गया। थोड़ी देर के बाद ससूर व पिता सहदेव प्रसाद वर्मा को मतली आई और वह उल्टी करने लगे। इसके बाद बारी-बारी से मैं और परिवार के अन्य लोग भी उल्टी करने लगे। यह देखकर घबराहट हो गई। सिंकदर ने कहा कि ...