Gridih News: मवि चुंगलखार में छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण
गिरडीह, जुलाई 24 -- Gridih News: हीरोडीह। जमुआ प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय चुंगलखार में गुरुवार को राज्य सरकार का साइकिल वितरण योजना के तहत 51 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य दूर-दराज के गांवों से विद्यालय आनेवाले विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है। साइकिल मिलने से छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, जिससे उनकी पढ़ाई भी निर्बाध रूप से जारी रहेगी। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक भीखू सिंह ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने और साइकिल का सुरक्षित उपयोग करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Chatra News...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.