Gridih News: मरम्मत के बाद फिर रिसने लगा गोदाम
गिरडीह, सितम्बर 3 -- Gridih News: बिरनी। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित एसएफसी गोदाम की मरम्मत को एक साल भी नहीं बीता और छत से फिर पानी रिसने लगा है। लाखों की लागत से पिछले साल मरम्मत कराई गई थी, लेकिन अब फिर वही स्थिति बनने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। बरसात में छत से रिसाव के कारण अनाज खराब होने की आशंका बनी रहती थी, इसलिए विभाग ने टेंडर निकालकर मरम्मत कराई थी। एक साल के भीतर फिर रिसाव शुरू होने से संवेदक और अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। गोदाम में रखे अनाज के भींने और खराब होने का खतरा बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.