Gridih News: मनरेगा सामग्री मद की राशि महीनों से बकाया
गिरडीह, अगस्त 22 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड की मधवाडीह पंचायत में मनरेगा योजना के तहत सामग्री मद की राशि का भुगतान लंबे समय से लंबित है। इससे लाभुक गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इसको लेकर पंचायत के मुखिया सदीक अंसारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र सौंपकर अविलंब भुगतान की मांग की है। मुखिया द्वारा बीडीओ को दिए गए पत्रांक 120 दिनांक 21.08.2026 के पत्र में उल्लेख किया गया है कि पंचायत के कई लाभुकों की सामग्री मद की राशि लंबे समय से बकाया है। कार्य पूर्ण होने के बावजूद भुगतान नहीं होने से लाभुक कर्ज में दब गए हैं और लेनदार लगातार दबाव बना रहे हैं। मुखिया ने बताया कि इस स्थिति के कारण लाभुक पंचायत प्रतिनिधियों, विशेषकर मुखिया से लगातार भुगतान दिलाने की मांग कर रहे हैं। बार-बार आग्रह और आवेदन देने के बावजूद संबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.