गिरडीह, जुलाई 17 -- Gridih News: बेंगाबाद। मनरेगा योजना के तहत सिंचाई कूप बनवाने के बाद 2 साल बीत गए, लेकिन सामग्री मद की राशि अब तक नहीं मिली है। भुगतान नहीं होने से बरियारपुर का एक किसान कर्ज के बोझ तले दब गया है और अब राहत के लिए बीडीओ के पास पहुंचा है। बेंगाबाद प्रखंड के बरियारपुर गांव निवासी रसीद मियां पिछले 2 सालों से मनरेगा के भुगतान के लिए दौड़ लगा रहे हैं। मधवाडीह पंचायत अंतर्गत बरियारपुर में उनकी जमीन पर मनरेगा योजना के तहत सिंचाई कूप के निर्माण की स्वीकृति मिली थी। रसीद मियां ने निर्धारित समय में कुएं का निर्माण कार्य पूरा करवा दिए, लेकिन कार्य पूर्ण हुए 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें सामग्री मद की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है। रसीद मियां ने बेंगाबाद बीडीओ को दिए आवेदन में बताया कि कुआं निर्माण के लिए उन्होंने ब्याज ...