गिरडीह, नवम्बर 9 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में मां काली की पूजा रविवार रात को धूमधाम से हुई। शहरी क्षेत्र के मकतपुर स्थित बंगला स्कूल परिसर में रवींद्र ग्रंथागार की ओर से आयोजित काली पूजा हर साल की तरह इस साल भी भव्य रूप से हुआ। भव्य पंडाल व भव्य प्रतिमा देखने श्रद्धालु भक्तों की भीड़ रविवार रात को उमड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं में पंडाल व प्रतिमा की फोटो कैप्चर करने की होड़ रही। यहां मेला भी लगा था। देर रात तक लोगों ने मेले का आनंद उठाया। इसके अलावा शहरी क्षेत्र के बरमसिया, श्मशान घाट, न्यू बरगंडा स्थित रुद्र प्रिय नव युवक संघ समिति, बरगंडा के सार्वजनिक काली कुटिया मंदिर, आदि काली मंडा बरमसिया, रक्षित हाउस, बनियाडीह दुर्गा मंडप, अकदोनी काली मंदिर, पपरवाटांड समेत अन्य जगहों पर मां काली की पूजा हुई। यह भी पढ़ें- Gridih News...