Gridih News: मध्य प्रदेश पुलिस के हत्थे चढ़ा एक साइबर अपराधी
गिरडीह, अक्टूबर 11 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश की बैतूल जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के बोड़ो में पचंबा पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर शनिवार को एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साइबर क्राइम के मामले में बोड़ो टीवी सेंटर के पास रहने वाले महेश कुमार पंडित पिता सुरेश पंडित को गिरफ्तार किया है। महेश मूल रूप से जिले के देवरी थाना क्षेत्र के चितरोकुरहा गांव का रहने वाला है। मध्य प्रदेश पुलिस ने महेश को एक लाख रूपये साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश पुलिस महेश को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ मध्य प्रदेश बैतूल ले जाने की तैयारी कर रही है। शनिवार की देर शाम तक पुलिस कोर्ट से गिरफ्तार आरोपी महेश का ट्रांजिट रिमांड लेने को लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.