Gridih News: मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी का ग्रामीणों ने किया विरोध
गिरडीह, सितम्बर 1 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मलडीहा में मध्याह्न भोजन के संचालन में अनियमितता बरतने की शिकायत को लेकर ग्रामीण अभिभावकों ने सोमवार को विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन में केवल चावल एवं आलू-सोयाबीन की सब्जी परोसी गई। सप्ताह में नियमित रूप से मध्याह्न भोजन का संचालन नहीं होता है। बच्चों को अतिरिक्त भोजन भी नहीं मिल पाने की बात कही जा रही थी। अभिभावकों ने विद्यालय के साफ-सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाया। मौके पर सोनम कुमारी, शिवानी कुमारी, अमर तुरी, खुशी कुमारी, चांदनी कुमारी, सुमन कुमारी, छोटी कुमारी, नंदनी कुमारी, सुनील तुरी, गुलाबी देवी, नुनेश्वरी तुरी, मधु देवी, कलावती देवी, रेणु देवी और लीला देवी सहित अन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.