Gridih News: मधुबन में करोड़ों खर्च कर बनाया जा रहा धार्मिक ऑडिटोरियम
गिरडीह, अक्टूबर 24 -- Gridih News: अजय भंडारी, पीरटांड़। भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां लोगों की व्यस्तता के कारण धर्म, अध्यात्म और धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन से दूरी बढ़ती जा रही है, वहीं सम्मेदशिखर पारसनाथ की धरती मधुबन में तकनीक के माध्यम से लोगों को अध्यात्म से जोड़ने की अनूठी पहल की जा रही है। सम्मेदशिखरजी की पावन धरती मधुबन स्थित गुणायतन परिसर में करोड़ों रुपये की लागत से एक भव्य डिजिटल धार्मिक थीम पार्क और अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जा रहा है। इस परियोजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को आधुनिक तकनीक के माध्यम से धर्म का मर्म समझाने के साथ आत्मा से परमात्मा तक की आध्यात्मिक यात्रा का दिव्य अनुभव कराने की योजना है। बतला दें कि मधुबन में बननेवाला धार्मिक थीम पार्क केवल मनोरंजन का केंद्र नहीं, बल्कि धर्म ज्ञान, शास्त्र ज्ञान और जैन द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.