Gridih News: मधुबन: हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं ने खूब की मस्ती
गिरडीह, अगस्त 28 -- Gridih News: पीरटांड़। मधुबन महिला संगठन की ओर से मधुबन स्थित अर्बन हाट में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन धूमधाम एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और पारंपरिक पर्व को उत्साहपूर्वक मनाते हुए जमकर मौज-मस्ती की। आयोजन के दौरान अर्बन हाट का वातावरण गीत-संगीत, हंसी-खुशी और उल्लास से गुलजार रहा। हरियाली तीज के अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा पारंपरिक परिधान और श्रृंगार के साथ कार्यक्रम में शामिल हुईं। आयोजन के दौरान गीत-संगीत का विशेष कार्यक्रम रखा गया, जिसमें महिलाओं ने अपनी कला एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महिलाओं ने तीज से जुड़े पारंपरिक गीत प्रस्तुत कर माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। कई महिलाओं ने मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.