Gridih News: मधुबन: मुख्य मार्ग पर आवारा पशुओं के जमावड़ा से परेशानी
गिरडीह, अगस्त 6 -- Gridih News: पीरटांड़, प्रतिनिधि। मधुबन मुख्य मार्ग पर इन दिनों आवारा पशुओं का जमावड़ा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
विवरण पारसनाथ पहाड़ की तलहटी से लेकर मधुबन मोड़ तक सड़क के विभिन्न हिस्सों में दिन-रात आवारा पशु बैठे और घूमते नजर आते हैं। सड़क पर अचानक पशुओं के आ जाने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि मधुबन मुख्य सड़क इन दिनों आवारा पशुओं का अड्डा बन गया है। सड़क पर दिन रात आवारा पशुओं का जमावड़ा रोज सड़क दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है। पहाड़ तलहटी से लेकर मधुबन मोड़ तक सड़क पर जगह जगह दिन रात गाय, बछड़ा, कुत्ता जमा रहता है।
सड़क सुरक्षा सड़क पर आवारा पशुओं के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। खासकर रात के समय अंधेरे में सड़क पर बैठे पशु वाहन चालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.