गिरडीह, नवम्बर 19 -- Gridih News: गिरिडीह। झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत डीसी रामनिवास यादव ने बुधवार को गिरिडीह अंचल के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रों पर आयोजित 'एक और अवसर' विशेष शिविर की गतिविधियां देखी। सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरसिंहरायडीह स्थित मतदान केंद्र संख्या 156 एवं 157, उर्दू मध्य विद्यालय बुढ़ियाखाद स्थित मतदान केंद्र संख्या 146 एवं 147 तथा मध्य विद्यालय पतरोडीह स्थित मतदान केंद्र संख्या 269 एवं 270 का निरीक्षण किया। लंबित नोटिसों के निष्पादन, नो मैपिंग से संबंधित मामलों तथा अन्य लंबित प्रपत्रों एवं अभिलेखों की स्थिति की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- Ranchi News: नोटिस के बाद भी दस्तावेज नहीं देने वाले मतदाताओं...