Gridih News: मतदाता सूची को लेकर जागरुकता कार्यक्रम
गिरडीह, अगस्त 8 -- Gridih News: राजधनवार, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, आदर्श कॉलेज राजधनवार द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में शुक्रवार को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आम नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, त्रुटियों के सुधार, नामांतरण तथा मतदाता सूची के अद्यतन की प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार बर्णवाल ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे न केवल स्वयं अपना नाम सुनिश्चित करें, बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यह भी पढ़ें- Ghumla News: कॉलेजों में चला मतदाता जागरुकता अभियान वहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.