Gridih News: मतदाता पुनरीक्षण में तेजी लाने का निर्देश
गिरडीह, अक्टूबर 8 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को अपर समाहर्ता वैभव कुमार सिंह ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। अपर समाहर्ता ने लक्ष्य के अनुरूप आवेदन प्राप्त करने और प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। जमुआ प्रखंड को नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए 15 हजार आवेदन का लक्ष्य दिया गया है। इसके विरुद्ध अब तक बीएलओ और बीएलए-2 के माध्यम से करीब 5 हजार ऑनलाइन आवेदन ही दर्ज किए जा सके हैं। प्रगति पर चिंता जताते हुए अपर समाहर्ता ने शेष लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बूथ स्तर पर सहयोग करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.