Gridih News: मटका फोड़, नगर भ्रमण व भंडारे के साथ जन्माष्टमी महोत्सव का समापन
गिरडीह, सितम्बर 6 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के चितरडीह ग्राम में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शनिवार को भव्य नगर भ्रमण, मटका फोड़ और भंडारे के साथ संपन्न हुआ। देर रात तक पूरा क्षेत्र भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा। मटका फोड़ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद प्रतिनिधि सुबोध कुमार राय और धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार शामिल हुए। सुबोध कुमार राय ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण प्रेम, धर्म और आपसी भाईचारे के प्रतीक हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज का कल्याण संभव है। पूजा समिति के अध्यक्ष लवकुश कुमार साव ने बताया कि चितरडीह में पिछले नौ वर्षों से जन्माष्टमी का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Saharsa News: जन्मोत्सव: गोविंदाओं ने मटका फोड़ नंद गोपाल का किया स्वागत मटका फोड़ प्रतियोगि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.