गिरडीह, सितम्बर 11 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। अलपीटो पंचायत के गुंडरो गांव में गुरुवार देर रात एक गरीब परिवार पर कहर टूट पड़ा। अजय सिंह का एक कमरे का खपरैल मकान आग की भेंट चढ़ गया। परिवार सो रहा था, तभी अचानक लपटें उठीं। किसी तरह जान बचाकर लोग बाहर निकले, तब तक सब कुछ खाक हो चुका था। अनाज, कपड़े, बर्तन, नकद और जरूरी कागजात - कुछ भी नहीं बचा। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन खपरैल होने से आग तेजी से फैल गई। पीड़ित अजय सिंह बीमार रहते हैं। पत्नी पूजा देवी बगोदर में दिहाड़ी मजदूरी कर घर चलाती हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिला है। अब परिवार खुले आसमान के नीचे है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...