Gridih News: मंदिर की जमीन कब्जाने का आरोप, सीओ से मिला प्रतिनिधिमंडल
गिरडीह, जुलाई 11 -- Gridih News: गावां। गावां स्थित काली मंडा के पूर्वी भाग की जमीन पर एक व्यक्ति द्वारा ट्रेंच काटकर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मंदिर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को सीओ अभिषेक कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित भूमि पर निर्माण कार्य तत्काल रोकने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित भूमि मंदिर की है, जिसे फर्जी कागजात के आधार पर कब्जाने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना है कि इसी स्थल पर प्रत्येक वर्ष चैत और अश्विन माह में मेला आयोजित होता है, जिसमें क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यदि वहां निर्माण कार्य होता है तो मेले के आयोजन के लिए पर्याप्त स्थान नहीं बचेगा और श्रद्धालुओं को परेशानी होगी। ग्रामीणों ने भूमि की सरकारी मापी कराकर वास्तविक स्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.