गिरडीह, जुलाई 4 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आषाढ़ी पूजा को लेकर धार्मिक माहौल बन गया है। आषाढ़ माह में होने वाली इस पूजा की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। ग्रामों में स्थित देवी मंदिरों में साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम किया जा रहा है। कई जगहों पर पुजारियों द्वारा पाठ की तिथि तय की जा चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार इस बार कहीं 3 दिन तो कहीं 7 दिन का पाठ और हवन आयोजित होगा। मान्यता है कि आषाढ़ी पूजा से गांव में सुख-शांति और अच्छी बारिश होती है। इसी आस्था के कारण महिला-पुरुष पूजा की तैयारी में जुटे हैं। बनियाडीह स्थित मंदिर में 7 जुलाई मंगलवार को आषाढ़ माह के वार्षिक पूजा का आयोजन होगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही है। स्थानीय दिनेश कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार को ग्रामीणों की बैठक हुई थी। जिसमें इसी...