गिरडीह, नवम्बर 24 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। खंडोली को झारखंड का सबसे सुंदर पर्यटन स्थल बनाने का सपना दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की आंखों में ही रह गया। उनके निधन के बाद से खंडोली पर्यटन स्थल के सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण का पूरा मामला अधर में लटक गया है। दो साल बीत गए, लेकिन खंडोली को जोड़नेवाली कनेक्टिविटी सड़क आज तक पूरी नहीं हो पाई। गिरिडीह-महेशमुंडा मुख्य सड़क से मधवाडीह मोड़ से खंडोली पर्यटन स्थल तक सीधा संपर्क स्थापित करने के लिए कनेक्टिविटी रोड का निर्माण कार्य शुरू किया गया था परंतु सड़क में ग्रेड-टू का कार्य करने के बाद से संवेदक फरार बताया जाता है। तब से सड़क पर पक्कीकरण का कार्य अधर में लटका हुआ है। सड़क निर्माणाधीन होने के कारण सैलानियों एवं ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। गड्ढों और धूल भरी स...