Gridih News: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, गिरिडीह में शोक की लहर
गिरडीह, सितम्बर 6 -- Gridih News: गिरिडीह। झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का रविवार तड़के निधन हो गया। शनिवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह के मर्सी अस्पताल ले जाया गया था। इलाज के दौरान उन्होंने रात करीब दो बजे के बाद अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे गिरिडीह में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार सुबह मर्सी अस्पताल के बाहर समर्थकों और शुभचिंतकों की भीड़ जुट गई। लोग अंतिम दर्शन के लिए अस्पताल पहुंचे। मंत्री के निधन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी अस्पताल पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार समेत कई अधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख जत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.