गिरडीह, जुलाई 20 -- Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। बिरनी प्रखंड के मंझलाडीह गांव में रविवार देर रात हुई फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। घटना की सूचना पर भरकट्टा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार रात करीब 1 बजे एक युवक एक घर में प्रवेश कर गया था। घर के मालिक ने उसे देखकर आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिलने पर लाइसेंसी बंदूक से फायर किया गया। गोली युवक के बाएं हाथ की कलाई में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ओपी पुलिस ने घायल युवक को अपनी गाड़ी से सदर अस्पताल गिरिडीह पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने ही युवक को धनबाद भेजा। फिलहाल उसका इलाज धनबाद में चल रहा है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। घटना के बाद घर के मालि...