Gridih News: भैया-भाभी और भीतीजे पर मारपीट का आरोप
गिरडीह, अगस्त 6 -- Gridih News: सियाटांड़, प्रतिनिधि। नवडीहा ओपी क्षेत्र के कुरकुरीपहाड़ी के उपेन्द्र कुमार वर्मा ने अपने भाई विजय महतो, भाभी गायत्री देवी तथा दोनों भतीजे नीरज वर्मा व धीरज वर्मा पर मारपीट का आरोप लगाया है। ओपी में दिए गए आवेदन के अनुसार उनकी पत्नी चांदनी देवी को उनके भाई ने मारकर ज़ख़्मी कर दिया, उसे बचाने भुक्तभोगी पहुंचे तो भाई की पत्नी गायत्री ने उस पर भी हमला कर दिया। इस बीच उनकी मां झगड़ा छुड़ाने पहुंची तो उनके दोनों भतीजे ने हमला कर दिया। इस दौरान चांदनी देवी ने चांदी की सिकड़ी छीनने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने ओपी प्रभारी से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि गायत्री देवी दबंग औरत है। वह अकसर उनलोगों को परेशान करती रहती है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.