गिरडीह, अगस्त 28 -- Gridih News: गिरिडीह। गिरिडीह खुली खदान के लीज होल्ड एरिया के अंतर्गत स्थित सीसीएल हॉस्पिटल क्षेत्र में अवैध खनन के कारण भू-धसान एवं भवनों तथा सड़क को हुई क्षति को लेकर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। यह प्राथमिकी सीसीएल गिरिडीह खुली खदान के सुरक्षा इंचार्ज मो मुस्तकीम के शिकायत पर दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में अवैध खनन में संलिप्त पप्पू मरिक एवं दिनेश शाह तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों को अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। मो मुस्तकीम का कहना है कि 25 अगस्त 2026 को प्रातः लगभग 04:00 बजे सीसीएल हॉस्पिटल क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक्स-रे भवन एवं मेडिकल स्टोर भू-धसान के कारण बड़े पैमाने पर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अतिरिक्त हॉस्पिटल आने-जाने वाले मार्ग तथा लगभग 250 वर्ग मीटर क्षेत्र में ...