Gridih News: भारी बारिश ने रोक दी शहर की जलापूर्ति, सुबह घरों में नहीं आया पानी
गिरडीह, सितम्बर 3 -- Gridih News: गिरिडीह। लगातार हो रही झमाझम बारिश ने शहर की सुचारु जलापूर्ति को डिस्टर्ब कर दिया है। बुधवार को आधे शहर की जलापूर्ति पूरी तरह बंद रही। सुबह में नलों से घरों तक पहुंचनेवाला सप्लाई पानी नहीं आया। इससे लोग हलकान- परेशान रहे। बारिश के बीच पीने के पानी के लिए लोग तरसते रहे। लोगों में निगम प्रशासन के प्रति काफी नाराजगी दिखी। हालांकि इस मामले में डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने कहा कि लगातार बारिश हो रही है। इस कारण जलापूर्ति केन्द्रों को सुचारु बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली सुचारु नहीं मिलने से जलापूर्ति केन्द्रों को जलापूर्ति करने में दिक्कतें आ रही है। बहरहाल, पानी संकट कहीं भी पनपने नहीं दिया जाएगा। शहर की जलापूर्ति सुचारु कर दी गई है。 यह भी पढ़ें- Gridih News: बारिश से उसरी फॉल उफान पर, मजदूरी करनेवाले परेशानइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.