Gridih News: भारतेन्दु जयंती पर आरके महिला कॉलेज में संगोष्ठी
गिरडीह, सितम्बर 10 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में हिंदी विभाग एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में खड़ी बोली हिंदी के जनक भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की जयंती पर संगोष्ठी हुई। उद्घाटन प्राचार्य डॉ. केएन शर्मा एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अनुज कुमार ने भारतेन्दु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। प्राचार्य ने कहा कि भारतीय नवजागरण के अग्रदूत भारतेन्दु ने देश की गरीबी, पराधीनता और शोषण को अपने साहित्य का विषय बनाया। डॉ. अनुज कुमार ने कहा कि वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे और हिंदी पत्रकारिता, नाटक व काव्य के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। संगोष्ठी में पीजी की अलबीना टुडू, यूजी की गुलफसा परवीन सहित छात्राओं ने भारतेन्दु के साहित्यिक योगदान पर विचार रखे। यह भी पढ़ें- भारतेन्दु आधुनिक हिंदी पत्रकारिता के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.