Gridih News: भाजयुमो नेता मिथलेश यादव हत्याकांड की सीआईडी जांच की मांग
गिरडीह, अगस्त 24 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के हेसला निवासी भाजयुमो नेता मिथलेश यादव हत्याकांड का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और सीआईडी से जांच की मांग को लेकर रविवार को बगोदर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। ग्रामीणों ने बगोदरडीह पेठियाटांड़ से प्रतिवाद मार्च निकाला जो बगोदर बस स्टैंड पहुंचा, जहां नुक्कड़ सभा आयोजित कर दिवंगत मिथलेश यादव को इंसाफ दिलाने की मांग की गई। मार्च में बड़ी संख्या में ग्रामीण और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता-कार्यकर्ता शामिल हुए। ग्रामीणों का आरोप है कि इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। वक्ताओं ने कहा कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से ही पीड़ित को इंसाफ मिल सकता है। यह भी पढ़ें- Gridih News: अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.