गिरडीह, नवम्बर 2 -- Gridih News: झारखंडधाम, प्रतिनिधि। भाजपा हीरोडीह मंडल की मासिक बैठक रविवार को कोदम्बरी पेट्रोल पंप के समीप हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ 3 नवंबर को गिरिडीह में प्रस्तावित पदयात्रा की तैयारियों पर विशेष चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में गिरिडीह पहुंचने की अपील की गई। निर्धारित कार्यक्रम के तहत लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ झंडा मैदान से पदयात्रा करते हुए रेलवे स्टेशन मैदान पहुंचने का आह्वान किया गया।बैठक के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोदम्बरी चौक पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Gridih News: लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा को लेकर भाजपा अटका मंडल ...