Gridih News: भाजपा पदाधिकारियों का सम्मान, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान
गिरडीह, अक्टूबर 16 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव के शास्त्री नगर स्थित आवासीय कार्यालय में गुरुवार को गिरिडीह नगर, पचंबा, पूर्वी भाग और मध्य भाग मंडल के नवमनोनीत पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनसंघ काल के नेता संत कुमार लल्लू और पूर्व विधायक प्रो जयप्रकाश वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सुरेश साव ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। सुरेश साव ने कहा कि पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर समर्पित भाव से काम करना होगा। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.