गिरडीह, नवम्बर 7 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा गिरिडीह महानगर जिला की ओर से शुक्रवार को गांधी चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा ने की। इस दौरान भाजपा नेताओं ने मंत्री इरफान अंसारी के कथित बयान को लेकर विरोध जताया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि इरफान अंसारी ने अपने बयान में 40 लाख युवाओं के राहुल गांधी के एक इशारे का इंतजार करने तथा देश में नेपाल और बांग्लादेश से भी बदतर स्थिति होने और अराजकता फैलने जैसी बातें कही हैं। नेताओं ने इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणी से युवाओं के बीच भ्रम और अविश्वास का माहौल पैदा होता है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: इरफान अंसारी के बयान के विरोध में भाजपा ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन भाजपा नेताओं ने कह...