Gridih News: भाजपा ने निकाली तिरंगा पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर
गिरडीह, अगस्त 14 -- Gridih News: गिरिडीह। भाजपा गिरिडीह महानगर द्वारा गुरुवार को राष्ट्र की आन, बान और शान तिरंगे के सम्मान में भव्य तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। झंडा मैदान से सुबह 10 बजे शुरू हुई पदयात्रा में भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिक शामिल हुए। भाजपा गिरिडीह महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय एवं जिला प्रभारी डॉ. संजय सिंह के नेतृत्व में निकली पदयात्रा में हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इस दौरान पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा था। पदयात्रा झंडा मैदान से टावर चौक, कालीबाड़ी, शिव मोहल्ला होते हुए बड़ा चौक पहुंचकर संपन्न हुई। करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है तिरंगा यह भी पढ़ें- Kodarma Ne...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.