Gridih News: भाजपा नेता ने हॉस्पिटल का उदघाटन किया
गिरडीह, अगस्त 26 -- Gridih News: राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार के कारुडीह में बुधवार को के. के. मेमोरियल हॉस्पिटल का उद्घाटन हुआ। पूर्व आईजी सह भाजपा के वरीय नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने फीता काटकर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। मौके पर भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह ने कहा कि यह हॉस्पिटल अनुभवी डॉक्टरों सहित हर तरह की स्वास्थ्य सुविधाओं से युक्त होगा और यहां स्वास्थ्य संबंधी सभी जरूरतमंदों को किफायत में तथा गरीबों को मुफ्त में स्वास्थ्य जांच व इलाज पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। मौके पर राजू पांडेय, सुशील रे, रामदेव विश्वकर्मा, पवन सिंह, मनोज साव, राजकुमारी सिंह आदि मौजूद थे। कहा कि यह धनवारवासियों के लिए वरदान साबित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.