Gridih News: भाजपा नेता ने किया 100 केवी ट्रांसफार्मर का लोकार्पण
गिरडीह, अक्टूबर 15 -- Gridih News: राजधनवार। भाजपा नेता सह पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने बुधवार को धनवार प्रखंड के बलहारा पंचायत अंतर्गत ग्राम बभनी में 100 केवी के नए ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया। बताया गया कि करीब 20 दिन पूर्व गांव का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बिजली के अभाव में बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सिंह को दी तो उन्होंने बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों से संपर्क कर शीघ्र नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सिंह ने बच्चों एवं युवाओं से मन लगाकर पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.