Gridih News: भाजपा के वरिष्ठ नेता का निधन, विधायक ने दी श्रद्धांजलि
गिरडीह, नवम्बर 14 -- Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के पड़रिया पंचायत अंतर्गत रुपायडीह गांव निवासी जनसंघ काल से भाजपा संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेता व समाजसेवी अमरीका साव (95) का बीते शुक्रवार रात में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भाजपा पार्टी कार्यकर्तायों व पड़रिया पंचायत के ग्रामीणों में शोक की लहर है। निधन की सूचना मिलते ही बगोदर विधायक नागेंद्र महतो उनके आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन धारण रखा। विधायक नागेंद्र महतो ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अमरीका साव जनसंघ काल से ही संगठन से जुड़े हुए थे और भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में लगातार अपनी सेवाएं देते रहे। पार्टी ने एक निष्ठावान कार्यकर्ता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.